नैनीताल में हुई मूसलाधार बारिश ने खोली तल्लीताल बाजार के विकास कार्यों की पोल

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में हुई मूसलाधार बारिश ने तल्लीताल बाजार के विकास कार्यों की पोल खोल दी है। तल्लीताल बाजार में बीते वर्षों में प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपयों की कीमत के कई विकास कार्य किये गए हैं , जिनमे मुख्य रूपसे तल्लीताल बाजार में नालियों का सुधार , सौन्दर्यीयकरण आदि कार्य शामिल रहे। इन कार्यों में जिलाधिकारी कार्यालय के समीप से बहने वाले नालों का सुधार आदि कार्य भी शामिल थे। इन कार्यों से उम्मीद जताई गयी थी की बारिश आदि में वर्षा जल नालों के माध्यम से ही बहेगा और रोड में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। लेकिन मात्र 1 घंटे की मूसलाधार बारिश ने इन विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी।

तल्लीताल बाजार स्थित रामसे रोड से ओवरफ्लो हुए पानी ने नाली से अपनी दिशा बदलकर तल्लीताल बाज़ार की सड़क को जलमग्न कर दिया। इससे जहा कार्यालय जाने के समय कर्मचारियों को बारिश के कारण ओवरफ्लो पानी से गुजर कर जाना पड़ा , वहीँ बच्चों और महिलाओं एवं वृद्ध जनों को भी तकलीफ का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही गन्दगी भी निकलकर रोड में फ़ैल गयी।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता

स्थानीय निवासी एवं व्यवसायी वैभव साह , युवा भाजपा नेता आयुष भंडारी ने कहा की इस बारिश ने विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी है। बाज़ार में हुए कार्यों की गुणवत्ता निम्न स्तर की होने के कारण यहाँ रोज कुछ न कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में हाल ही में लगाई गयी अधिकॉंश स्ट्रीट लाइट भी खराब हो गयी है। उन्होंने प्रशासन से इन कार्यों की जांच कराने के साथ ही सुधार किये जाने की मांग की है। वहीँ इस बारिश ने सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने ली राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक

वहीँ सोशल मीडिया में भी कई स्थानीय निवासियों ने कहा की बाज़ार के हाल इन सौंदयीकरण कार्यों से पहले ही बेहतर थे। इन कार्यों ने बाज़ार की हालत खराब कर दी है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page