रामनगर एसटीपी में सीसीटीवी कैमरा स्थापना हेतु स्थलीय निरीक्षण कार्य संपन्न
रामनगर ( nainilive.com )- राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी), जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य में संचालित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) की सतत निगरानी एवं कार्यात्मक दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गंगा नदी बेसिन क्षेत्र के अंतर्गत चयनित 11 एसटीपी पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किये जा रहे हैं I इसी क्रम में दिनांक 24 जून 2025 को नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत रामनगर स्थित 7 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी परिसर में सीसीटीवी कैमरा स्थापना हेतु स्थलीय निरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
उक्त निरीक्षण में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन से श्री रोहित जयाड़ा (मॉनिटरिंग एवं इवैल्यूएशन विशेषज्ञ / नोडल अधिकारी), उत्तराखण्ड पेयजल निगम, से कनिष्ठ अभियंता श्री शुभ पाण्डेय तथा चयनित कार्यदायी एजेंसी परफेक्ट टेली सिस्टम्स के प्रतिनिधियों की संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस परियोजना के अंतर्गत एसटीपी परिसर में तीन कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिनमें इनलेट व आउटलेट बिंदुओं पर दो स्थायी कैमरे तथा एरेशन टैंक एवं अन्य प्रमुख इकाइयों की निगरानी हेतु एक पोल-माउंटेड घूमने वाला कैमरा शामिल है। यह प्रणाली एसटीपी संचालन की वास्तविक समय में निगरानी संभव बनाएगी, जिससे परिचालन दक्षता, पारदर्शिता, सुरक्षा एवं पर्यावरणीय अनुपालन को बेहतर रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा।
उक्त कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्वच्छ गंगा मिशन (एसएमसीजी) द्वारा लगातार निगरानी एवं समन्वय किया जा रहा है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई
यूकॉस्ट द्वारा “उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन