कल नैनीताल में रहेगा वीआईपी मूवमेंट, जाने कौन आ रहे हैं ?

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम एवं (से.नि.) 25 जून से तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी विवेक राॅय ने बताया कि 25 जून को प्रातः तराई भवन पंतनगर से कार द्वारा प्रस्थान कर 9 बजे आर्मी हैलीपेड हल्द्वानी पहुचेंगे जहां कार द्वारा 9ः30 बजे कार द्वारा नैनीताल पहुचेंगे तथा 11 बजे कुमाऊ विश्वविद्यालय नैनीताल के स्थापना समारोह में उपराष्ट्रपति के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम राजभवन नैनीताल में करेंगे। राज्यपाल 27 जून को 9ः50 से 12ः30 बजे तक उपराष्ट्रपति के साथ कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल 12ः35 बजे कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम पहुचेंगे जहां से अपराह्न 2 बजे गौलापार हैलीपेड से जीटीसी हैलीपेड देहरादून को रवाना होंगे।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। श्री भट्ट सुबह 9:30 बजे आर्मी हेलीपैड में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के स्वागत कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण

श्री भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार वह बुधवार को प्रातः 9:30 बजे आर्मी हेलीपैड में पहुंचकर नैनीताल तीन दिवसीय दौरे में आ रहे उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के स्वागत कार्यक्रम में रहेंगे। इसके पश्चात लालकुआं रेलवे स्टेशन से 12:20 पर झांसी के लिए शुरू हो रही रेल सेवा (ट्रेन ऑन डिमांड) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात श्री भट्ट अपराह्न 3:00 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत स्कीम के तहत स्टेशन में हो रहे निर्माणकार्यों का निरीक्षण करेंगे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page