उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया भूस्खलन प्रभावित बलियानाला क्षेत्र में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com )- नैनीताल जिले के भ्रमण पर पंहुचे उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने मंगलवार को भूस्खलन प्रभावित बलियानाला क्षेत्र में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि ट्रीटमेंट कार्य समय से पूर्ण किए जाएं । अधिक संवेदनशील स्थलों बरसात के दौरान सुरक्षा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री द्वारा गतिमान कार्यों की विभित्र बेंच पर जाकर विभिन्न कार्यों का बारिकी से निरिक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से परियोजना के तहत सभी कार्य सुरक्षात्मक तरीके से करने के निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग के ए ई सुमित कुमार ने बताया कि बलियानाला में सिचांई विभाग द्वारा सुरक्षा के कार्य प्रगति में है। जिसकी तीन साल की कार्य अवधि है। कुछ कार्यों में डीपीआर संशोधित की गई है। कार्य आवश्यकतानुसार योजना की लागत जो पूर्व में 177.91 करोड़ थी और बढ़कर 298.93 करोड़ हो गई। शिक्षा मंत्री ने प्रभावित लोगों को विस्थापन के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी मुलाक़ात की।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

उन्होंने कहा कि ट्रीटमेंट कार्य के दौरान आबादी वाले इलाके प्रभावित नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए संबंधित विभाग तकनीकी एजेंसी के सुझाव के अनुरूप कार्य करने के आदेश दिए । इस दौरान उप जिलाधिकारी नवाजिस खलिक, मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की आदि मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page