लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

Share this! (ख़बर साझा करें)

News Desk , Nainital ( nainilive.com )- लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें विद्यालय के सभागार मे छात्रों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत करे गए. छात्रों द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया ।


छात्रों ने रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी रचना रश्मि रथी का मंचन किया और अन्य कार्यक्रम मे शिक्षा के महत्व को बताया गया। छात्रों द्वारा बॉलीवुड तथा हॉलीवुड के गानों मे डांस प्रस्तुत किया गया। अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डॉ सी सी पंत रहे। अन्य अतिथियों मे बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री अनिल शर्मा, बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा साह, श्री एचबी त्रिपाठी, श्री कमल त्रिपाठी, श्रीमती सरला त्रिपाठी, डॉ के बी मलकानी, श्री आलोक साह आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page