राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया

Share this! (ख़बर साझा करें)

प्रकृति उत्तराखण्ड की धरोहर, उसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी — राज्यपाल

नैनीताल ( nainilive.com )- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेने और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारा पर्यावरण, प्रकृति की सबसे अनुपम देन है, शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, हरियाली और जैव विविधता — यह सब हमें विरासत में मिला है, और इसे सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति ने विशेष आशीर्वाद दिया है। हमारे पर्वत, वन, नदियाँ और विविध वन्य जीवन केवल हमारे राज्य की पहचान ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता की धरोहर हैं। अतः हमें चाहिए कि हम इनकी रक्षा के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

आज जब जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता की हानि जैसी चुनौतियाँ हमारे सामने हैं, तब हमें सजग होकर वृक्षारोपण करना, प्लास्टिक का उपयोग बंद करना, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना, और अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखना, छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाने होंगे। हम सभी का मिलकर किया गया प्रयास ही एक हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला रखेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने पर्यावरण को बचाएंगे, संवारेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ और सुंदर धरती छोड़कर जाएंगे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page