Haldwani : ‘एक पौधा माँ के नाम’ पहल को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव, टैक्स बार एसोसिएशन ने किया पारित

Share this! (ख़बर साझा करें)

Haldwani ( nainilive.com )- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पर्यावरणीय पहल “एक पौधा माँ के नाम” को हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया। एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक अधिवक्ता अपनी माँ या मातृतुल्य महिला के सम्मान में एक पौधा लगाएगा, और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाएगा। यह पहल न केवल माँ के प्रति भावनात्मक प्रेरणा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक गंभीर व सकारात्मक कदम भी है।

हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने नागरिकों और अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे इस अपील में सक्रिय रूप से भाग लें और एक पौधा माँ के नाम लगाकर धरती को हरा भरा और भावनाओं से जुड़ा बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष एडवोकेट एन. के. जोशी द्वारा की गई। जिसमें सचिव हिमांशु कोठारी, उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम, कोषाध्यक्ष दिनेश चंदौला, सह कोषाध्यक्ष पवन प्रीत सेठी, पूर्व अध्यक्ष संजय पांडेय, सुमित गुप्ता, दिनेश पांडे, आई. पी. सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विनय टंडन तथा बार के मीडिया प्रभारी सुनील पाठक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

सभी सदस्यों ने इस पहल की सराहना की और इसे माँ और धरती माँ के प्रति सम्मान और कर्तव्य भावना का प्रतीक बताया। यह भी प्रस्तावित किया गया कि भविष्य में बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले सभी प्रमुख आयोजनों में पौधारोपण को एक अनिवार्य अंग बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण

हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने नागरिकों और अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे इस जन-आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लें और एक पौधा माँ के नाम लगाकर धरती को हराभरा और भावनाओं से जुड़ा बनाएं।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page