राज्यपाल ने राज्य स्थापना दिवस से पूर्व विभिन्न सरकारी विभागों तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित

Share this! (ख़बर साझा करें)

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में नई परम्परा का आरम्भ करते हुये शुक्रवार को राजभवन नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस से पूर्व विभिन्न सरकारी विभागों तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अपने कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी निर्वहन करने वाले तथा उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारी तथा कार्मिक राज्य की मूल्यवान सम्पति है तथा अन्य लोगों के लिये आर्दश है।              

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने बेतालघाट क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को स्वाबलम्बी बनाने तथा रिवर्स माइग्रेशन के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने हेतु श्री राहुल अरोड़ा को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा श्री नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ अनुरक्षक लोक निर्माण विभाग तथा  श्री मोहन चन्द्र मिश्रा, माली उद्यान विभाग को अपनी सेवाएं ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा से करने, श्रीमती कमला रावत एएनएम नैनीताल को कोरानाकाल तथा लाॅकडाउन के दौरान लोगो की सहायता

यह भी पढ़ें 👉  रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश

करने, श्रीमती आशा देवी स्वास्थ्य कर्मी बेतालघाट द्वारा कोविड-19 की सैम्पलिंग तथा टैस्टिंग बढ़ाने में सहायता करने, सुश्री विनीता बोरा स्वयंसेवी भीमताल ग्रामीण महिलाओं  को स्वरोजगार का

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

प्रशिक्षण देने, हरीश चन्द्र आर्या कार्मिक लोक निर्माण विभाग को उत्कृष्ट सेवाएं देने, आरक्षी श्रीमती समरजीत कौर को छात्र-छात्राओं में विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आरक्षी

यह भी पढ़ें 👉  कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान

उमा टम्टा को कोविड-19 के दौरान  बच्चों की अच्छी काउन्सलिंग करने के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page