कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा )नैनीताल ने सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. बृजमोहन हरबोला के निधन पर जताया शोक

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा )नैनीताल ने सहायक निदेशक उच्च शिक्षा, डॉ. बृजमोहन हरबोला का असमय निधन होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। डॉ.हरबोला दून विश्वविद्यालय देहरादून उत्तराखंड में कुलसचिव भी रह चुके है साथ ही उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में भी अपनी सेवाए दे चुके है। डॉ. हरबोला के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं तथा दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा श्रद्धांजलि दी ।


शिक्षक संघ ने आज शौर्य दिवस पर देश के लिए बलिदान हो चुके सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी एवम नमन किया। कूटा की तरफ से प्रो. ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार, डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगन होती, डॉ.रीतेश साह इत्यादि शामिल रहें।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page