इग्नू में स्नातक और मास्टर डिग्री कार्यक्रमों के लिए नये प्रवेश की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक बढ़ायी गई
इग्नू की दिसंबर 2020 को होने वाली सत्रांत परीक्षा अब होंगी फ़रवरी 2021 में
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- इग्नू द्वारा जुलाई 2021 सत्र के लिए बैचलर डिग्री और मास्टर डिग्री कार्यक्रमों (सेमेस्टर वाले कार्यक्रमों को छोड़कर) में नवीन प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 12 नवंबर 2021 कर दी गयी है। सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। नवीन प्रवेश हेतु अभ्यर्थी इग्नू वेबसाइट पर उपलब्ध एड्मिसन पोर्टल ( https://ignouadmission.samarth.edu.in/ ) द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों हेतु प्रवेश आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा सत्र जनवरी 2022 के लिए पुनः पंजीकरण या रि-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। पुनः पंजीकरण आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 है। पुनः पंजीकरण हेतु शिक्षार्थी विश्वविद्यालय के पुनः पंजीकरण पोर्टल ( https://onlinerr.ignou.ac.in/ ) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन शिक्षार्थियों ने जनवरी 2021 सत्र में डिग्री कार्यक्रमों में एडमिशन लिया था उन शिक्षार्थियों को द्वितीय वर्ष में पुनः पंजीकरण करने की सलाह दी जाती है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun