नैनीताल के बीते साल के बारिश के पुराने वीडियो को वायरल करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

Share this! (ख़बर साझा करें)

जिलाधिकारी ने दिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश।
जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध होगी जांच- जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल।

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कतिपय सामाजिक शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया पर नैनीताल के मॉल रॉड का पुराना वीडियो प्रसारित किया जा रहा है जिसमें नैनीताल की मॉल रोड पानी में भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना है। वर्तमान में नैनीताल के मॉल रोड की स्थिति सामान्य है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसी अराजक तत्व द्वारा इस तरह के पुराने वीडियो को प्रसारित करने से जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन


जिला मजिस्ट्रेट धीराज गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए कि जिस भी व्यक्ति द्वारा यह वीडियो वायरल किया जा रहा है सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा अधिनियम के दृष्टिगत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी को हिदायत दी है कि पुख़्ता जानकरी के अभाव में किसी भी ऐसे वीडियो, फ़ोटो व भ्रामक तथ्यों का प्रचार प्रसार न किया जाए जिसकी जानकारी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page