नाले के बहाव में बहा बाइक सवार, घूमने आए पर्यटकों ने बचाई जान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- पहाड़ों में लगातार 48 घंटो से भारी बारिश हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। यहां पर चोरगलियां क्षेत्र सूर्या नाले में आए बहाव की वजह से एक बाइक सवार बह गया। गनीमत रही की मौके पर हरियाणा से आए चार पर्यटकों ने युवक को बहते हुए देख लिया और बहाव में कूदकर युवक की जान बचा ली।

खटीमा से हल्द्वानी आ रहे विवेक राणा ने बताया कि वह बाइक से काठगोदाम रेलवे स्टेशन जा रहे थे, लेकिन सूर्या नाले के तेज बहाव में उनकी बाइक बह गई। कहा कि मौके पर चार युवकों ने अपनी जान पर खेल कर उनकी जान बचाई। उन्होनें कहा कि अगर उनकी जान युवकों ने नहीं बचाई होती तो उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page