खेत घूमने गया युवक बना मगरमच्छ का शिकार
न्यूज़ डेस्क, खटीमा ( nainilive.com )- खेत में घूमने निकले युवक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना डाला। खकरा किनारे शव की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रघुलिया निवासी सुखदेव सिंह देबू पुत्र बचन सिंह तीन दिन पहले सुरई रेंज के खकरा कंपार्टमेंट 10 से लगे खेतों में घूमने गया हुआ था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। आज सुबह गांव का ही एक व्यक्ति अपने खेतों में बंदर भगाने गया तो उसने देखा कि एक व्यक्ति को मगरमच्छ खा रहा है। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तत्काल यह जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

ग्राम प्रधान गुरमेज सिंह ने घटना की जानकारी सत्रह मील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही और सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर मगरमच्छ भी था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया जिसकी शिनाख्त रघुलिया निवासी सुखदेव सिंह के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही मृतक की बूढ़ी मां का रो-रो कर बुरा हाल था। शव को मगरमच्छ द्वारा खाते हुए देखे जाने से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक मगरमच्छ का शिकार हुआ है। पुलिस व वन विभाग ने कहा कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी, सुखदेव सिंह मुनि, बाबूराम यादव, त्रिलोक राम, राजू दास, मोहन सामंत, हरेंद्र थापा, चरण सिंह आदि थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun