हरिद्वार में लूटेरों के हौंसले बुलंद , राह चलते पत्रकार से मोबाइल लूट कर हुए फरार

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हरिद्वार ( nainilive.com )- हरिद्वार की बीएचईएल उपनगरी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर 3, के मुख्यद्वार के सामने से मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे पत्रकार से पल्सर सवार तीन युवक मोबाइल लूट कर फरार हो गये। घटना रात्रि करीब 8:45 बजे की है। पत्रकार हिमांशु भट्ट पीएसी गेट की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी बीच डीपीएस के गेट पर पहुंचते ही किसी परिचित का फोन आने पर जैसे ही उन्होंने जेब से फोन निकालकर कान पर लगाया तभी पीछे से आए तीन बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उनका महंगा मोबाइल लूट लिया और तेजी से फरार हो गए।

घटनास्थल से एक युवक से लिफ्ट लेकर पत्रकार ने भारतीय स्टेट बैंक कि सेक्टर 3 ब्रांच से स्वर्ण जयंती पार्क की ओर भागे लुटेरों का करीब 2 किलोमीटर तक पीछा भी किया लेकिन वे फरार हो गए। तत्काल घटना की सूचना रानीपुर पुलिस को देने के साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई पता नहीं चल पाया है। पत्रकार के अनुसार पत्रकारिता के विशेष कार्यों के लिए उन्होंने कुछ ही दिन पहले नया वह महंगा मोबाइल लिया था। मोबाइल में कई महत्वपूर्ण डाकूमेंट, समाचार, वीडियो और फोटोग्राफ्स थे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page