दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परीक्षा नियंत्रक प्रो.हरीश बिष्ट को मातृ शोक

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परीक्षा नियंत्रक प्रो.हरीश बिष्ट की माता जी श्रीमती उदिली देवी (90वर्ष) पत्नी स्वर्गीय श्री शंभू सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया। उनकी अंत्येष्ठि पाइंस स्थित घाट पर की गयी । श्रीमती बिष्ट चार्टन लॉज स्थित अपने आवास पर रह रही थी तथा कुछ समय से बीमार चल रही थी।


कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया तथा श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । कूटा की तरफ प्रो. ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार, डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगन होती, डॉ.रीतेश साह इत्यादि शामिल रहें।

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page