देहरादून : पंचायती मंदिर समिति कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न

Share this! (ख़बर साझा करें)

राज कमल गोयल , देहरादून ( nainilive.com )- पंचायती मंदिर समिति की कार्यकारिणी की एक बैठक आज मंदिर परिसर के घोसी गली स्थित वीर की माढीं में समिति के अध्यक्ष नवनीत रस्तोगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस कार्य बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 25 जुलाई 2021 को प्रातः 11:00 बजे मंदिर परिसर में करोना महामारी के निराकरण एवं विश्व शांति हेतु एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया जाएगा । जिसमें समस्त पंचायती मंदिर समिति के सदस्य और भक्त गण उपस्थित रहेंगे । शांति यज्ञ के पश्चात प्रसाद वितरण का भी प्रबंध किया गया है।


इस यज्ञ में सांसद नरेश बंसल एवं प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी विनय गोयल तथा अन्य अति गणमान्य भक्तगण एवं विशिष्ट अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । समिति कार्यकारिणी द्वारा आज सर्वसम्मति से देवेंद्र गोयल को एवं अनिल गोयल को उपप्रधान एवं संजीव गुप्ता को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान

आज की कार्यकारिणी की बैठक में प्रधान नवनीत रस्तोगी, महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा, विनय गोयल, राजेंद्र प्रसाद गोयल, विवेक अग्रवाल, संजीव गुप्ता, देवेंद्र गोयल, मोहित मित्तल, सुनील मित्तल, विवेक सिंघल, संजीव वर्मा, योगाचार्य योगेश कुकरेती आदि उपस्थित रहे .

यह भी पढ़ें 👉  अमजा की "पत्रकारीय सामयिक चुनौतियां" संगोष्ठी व कार्यशाला जून में
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page