दुःखद हादसा : नदी में नहाते 2 जवान बहे , 1 का शव हुआ बरामद

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- एयर फोर्स यूनिट भवाली के कैप्टन प्रशांत डागर ने सायं 16:40 में खैरना थाने में सूचना दी की उनकी यूनिट के 07 संविदा कर्मी भुजान से आगे (कोतवाली रानीखेत ,जनपद अल्मोड़ा ) में नदी में स्नान कर रहे थे , जिसमें से 02 जवान बह गए हैं। सूचना मिलते ही तत्काल नैनीताल पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में इनके नाम रवि यादव और संजय पांडे ज्ञात हुए. डुबे व्यक्तियों की तलाश में श्री प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में ,थाना भवाली ,चौकी खैरना, थाना बेतालघाट, के पुलिस बल तथा एसडीआरएफ के जवानों के साथ राहत एवं बचाव का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें श्री रवि यादव का शव बेतालघाट क्षेत्र में बरामद हुआ है। बचाव एवं तलाश की कार्यवाही जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, आग पर पाया काबू
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page