दुःखद हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी ,6 लोगों की हुई मौत, कई घायल
सितारगंज ( nainilive.com )- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां सितारगंज रोड पर श्रद्धालुओं की टैक्टर ट्राली को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में करीब छह लोगों के मरने की खबर है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु आज सुबह टैक्टर ट्राली में सवार होकर सितारगंज की ओर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सिरसा मोड़ और उत्तम नगर गुरूद्वारा के पास बेकाबू डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कई श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कई घायल हैं। भीषण हादसे के दौरान सड़क पर खून ही खून फैल गया।
पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों और मृतकों को चिकित्सालय पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में करीब छह लोगों के मरने की खबर है। जबकि दर्जनभर से अधिक घायल बताये जा रहे हैं।शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु ट्रॉली में सवार होकर निकले थे। सिरसा चौकी, बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आती है। चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित गति से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
रविवार सुबह करीब 9 बजे हुए हादसे में सड़क के आसपास घायल लोग बिखरे हुए थे। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर सूचना के बाद ऊधम सिंह नगर जिले के पुलभट्ठा थाने से भी पुलिसकर्मी मदद के लिए पहुंचे। वहीं बरेली जिले से भारी संख्या में पुलिस फोर्स भेजी गई। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न चिकित्सालयों में भेजा गया है। किच्छा स्थित सीएचसी में भी कई घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun