नैनीताल में पानी को लेकर मचा हाहाकार,15 हजार आबादी की जनता को आने वाले दो दिन तक और तरसना होगा

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- जल ही जीवन है और जल के बिना जीवन असंभव है बीते 3 दिनों से सरोवर नगरी नैनीताल की जनता पानी के लिए तरस रही है।

बीते 3 दिनों से सरोवर नगरी नैनीताल के व्यस्ततम क्षेत्र सात नंबर,स्टाफ हाउस,मेविला कम्पाउंड,स्नो ब्यू क्षेत्र,आवगड़ कम्पाउंड,कमलासन कंपाउंड नगर के लगभग 18 सौ कनक्सन, से 15 हजार से अधिक लोग पानी के लिए तरस रहे है। लोगो को पानी के लिए दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी की ब्यवस्था करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन नैनीताल में हुआ महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बता दे कि नगर के सीआरएसटी कॉलेज के समीप दो दिन पहले जल संस्थान की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से नगर में पेयजल व्यवस्था ठप हो गई है। वहीं जल संस्थान का कहना है। कि अभी कम से कम दो दिन का समय और लगेगा। पाइप लाइन को ठीक करने में। हालांकि जल संस्थान द्वारा अन्य क्षेत्रों को जा रही पाइप लाइन से कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से पानी की ब्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page