खुटानी चौराहे पर शौचालय की माँग, कुमाऊं को जाने वाले यात्री ‘खुले में शौच’ करने को मजबूर

nainilive.com

nainilive.com

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, भीमताल (nainilive.com) – खुटानी चौराहे पर आये दिन शौचालय न होने से हजारों यात्रियों को काफी परेशानी होती है साथ ही चौराहे के आस-पास के छोटे-बड़े कारोबारीयों को भी शौचालय न होने से शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।

आते जाते यात्री खुटानी चौराहे पर व्यवसायियों एवं स्थानीय निवासियों से शौचालय कहाँ हैं पूछ-पूछ कर थक जाते हैं। जिससे कही न कही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लोग सवाल खड़े करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी

खुटानी स्थानीय निवासियों ने पूर्व में कई बार खुटानी चौराहे पर शौचालय खोलने की अपील की किन्तु लोगों की मांग को अब तक प्रशासन ने अनदेखा ही रखा है जिससे रोज हजारों यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

लोगों एवं यात्रियों की मुख्य समस्या को देखते हुए भीमताल नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने नगर एवं जिला प्रशासन से शीघ्र खुटानी चौराहे पर शौचालय निर्माण करने की माँग की है ताकि कुमाऊं को आने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों को शौचालय की सुविधा मिल सके l

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page