केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट रहेंगे तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट तीन दिवसीय अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। श्री भट्ट शुक्रवार शाम 7:00 बजे सर्किट हाउस हल्द्वानी पहुंचेंगे। जहां वो रात्रि विश्राम करेंगे, जिसके पश्चात शनिवार 13 अगस्त को हल्द्वानी बीजेपी कार्यालय में फ्लैग होस्टिंग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रातः 9:40 पर बिंदुखत्ता स्थित शहीद स्मारक से तिरंगा रैली में शामिल होंगे। जिसके पश्चात श्री अजय भट्ट हल्द्वानी स्थित हरगोविंद सुयाल में आयोजित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। साथ ही 12:30 बजे विभाजन की विभीषिका आर्ट गैलरी का भी शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 1:45 पर श्री भट्ट हल्द्वानी से रुद्रपुर पहुंचेंगे, जहां 4:00 बजे फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क के द्वितीय फाउंडेशन डे के उपलक्ष पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और शाम 7:00 बजे वापस काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार 14 अगस्त को प्रातः 11:00 रुद्रपुर में जेसीजी पब्लिक स्कूल मे आयोजित रिफ्यूजी अभिनंदन और श्रद्धांजलि समारोह में प्रतिभाग करेंगे। जिसके पश्चात श्री भट्ट साय 4:44 पर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page