गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाये जाने पर कांग्रेसियों की है अलग-अलग राय

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल (nainilive.com )- सरकार द्वारा गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं के अलग अलग बयान सामने आ रहे है।कोई सरकार के इस फैसले को सही बता रहा है तो, कोई इस पर सवाल भी खड़े कर रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं त्रिवेंद्र सिंह जी को बधाई दूंगा कि,उन्होंने भराड़ीसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी नोटिफाई कर दिया है।मगर इतना जरूर उनसे चाहूंगा कि,यदि भराड़ीसैंण,गैरसैंण,ग्रीष्मकालीन राजधानी है और देहरादून अस्थाई राजधानी है,जिसको केंद्र सरकार ने राज्य बनाते वक्त अस्थाई राजधानी कहां है, तो फिर राज्य की राजधानी कहां है, तो यह एक बड़ा यक्ष प्रश्न है कि, राज्य की राजधानी कहां है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

कांग्रेस नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल सिंह ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के फैसले पर,खुशी ब्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

वही गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने पर जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने इसको जनता के साथ धोखा बताते हुए कहा है कि इसका परिणाम बीजेपी सरकार को 2022 में भुगतना पड़ेगा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page