उत्तराखंड कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में आज आये कोरोना के रिकॉर्ड 530 मामले

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 530 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 16549 पहुंच गई है। प्रदेश में 219 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

उत्तराखंड में वर्तमान में 4749 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि 11524 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 219 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 14882 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

आज रात्रि 8:00 बजे जारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज देहरादून में सबसे ज्यादा 170 मामले सामने आए हैं। वहीं, अल्मोड़ा- 0 , बागेश्वर- 13 , चंपावत- 20 और पौड़ी में 25 , चमोली में 17 , देहरादून में 170, हरिद्वार में – 80 , नैनीताल में 81 , टिहरी में 36, पिथौरागढ़ -7और रुद्रप्रयाग में -2 , ऊधमसिंह नगर में 64 और उत्तरकाशी में 15 संक्रमित मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी अल्मोड़ा में हुआ सम्पन्न
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page