उत्तराखंड कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में कोरोना हुआ 25000 के पार , आज 807 नए मामले आये सामने

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में कोरोना हुआ 25000 के पार , आज 807 नए मामले आये सामने

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में कोरोना हुआ 25000 के पार , आज 807 नए मामले आये सामने

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 807 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 25436 पहुंच गई है। प्रदेश में 348 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

उत्तराखंड में वर्तमान में 7965 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि 17046 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 348 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 12834 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी अल्मोड़ा में हुआ सम्पन्न

आज रात्रि 7:30 बजे जारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज देहरादून, हरिद्वार में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, अल्मोड़ा- 13 , बागेश्वर- 7, चंपावत- 19 और पौड़ी में 84 , चमोली में 12 , देहरादून में 241 , हरिद्वार में – 73 , नैनीताल में 142 , टिहरी में 41 , पिथौरागढ़ – 7 और रुद्रप्रयाग में – 15 , ऊधमसिंह नगर में 118 और उत्तरकाशी में 35 संक्रमित मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page