उत्तराखंड में तीसरे कोरोना संक्रमित की मौत , आंकड़ा पहुंचा 300 पार

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में कोरोना ने अपना कहर आज बभी जारी रखा है. आज दिन में 3 बजे तक जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या 298 पहुँच गयी है. जिसमे नैनीताल जिले से सर्वाधिक 32 मामले सामने आये हैं। वहीँ एक और कोरोना संक्रमित की मौत के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी 3 तक पहुँच गया है , हालांकि इन तीनो की मौत का कारण कोरोना से होना नहीं बताया गया है.

इधर अभी अभी प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार पहुँच गया है. अभी मिले समाचार के अनुसार उधम सिंह नगर जिले से ८ नए कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिससे यह संख्या 298 से बढ़कर 30६ पहुँच गयी है. इन सभी केसों में 7 लोग महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी हैं और 1 व्यक्ति जयपुर से लौटा है. अल्मोड़ा जिले से आज 5 कोरोना पॉजिटिव केस , देहरादून से 7 , चमोली – टिहरी गढ़वाल से 3 , चम्पावत व् पौड़ी गढ़वाल से 1 केस सामने आया है. सबसे सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव के मामले 117 राज्य में नैनीताल जिले से सामने आये हैं, वहीँ 69 केस के साथ देहरादून दूसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page