उत्तराखंड राजनितिक अपडेट : संभावनाओं – असंभावनाओं के बीच अटकलों का दौर जारी

The Chief Minister of Uttarakhand, Shri Trivendra Singh Rawat calling on the Union Home Minister, Shri Amit Shah, in New Delhi on August 19, 2019.

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , देहरादून ( nainilive.com ) – उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से चल रहे राजनैतिक घमासान के बीच अटकलों – संभावनाओं का दौर जारी है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के देहरादून लौटने के साथ ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि क्या मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस्तीफा देंगे ? इसी उठापठक के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की चर्चाएं तेज हो गयी हैं , वहीँ सूत्रों के हवाले से आ रही ख़बरों में आज शाम तीन बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मीडिया से बात करेंगे।

The Chief Minister of Uttarakhand, Shri Trivendra Singh Rawat

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूम-धाम से

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

इन्ही अटकलों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर धन सिंह रावत का नाम तेजी से आगे आ रहा है। धन सिंह रावत को लेने मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर श्रीनगर गया था जिसके बाद धन सिंह रावत देहरादून पहुँच गए हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उनके नाम को आगे करने में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ही अहम् भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना की नैनीताल इकाई ने कीये कुमाऊं विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

हालांकि अभी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तीन बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी होंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:

facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive

twitter पर : https://twitter.com/nainilive

whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page