हल्द्वानी के वंदे मातरम ग्रुप के द्वारा कोई भूखा ना रहे मुहिम के तहत किया जा रहा राशन किट का वितरण

Share this! (ख़बर साझा करें)

पंकज सती , हल्द्वानी ( nainilive.com )- लॉक डाउन के कारण आजीविका के साधन ना होने से स्वयं का भरण पोषण करने में असमर्थ एवं जरूरत जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हल्द्वानी के वंदे मातरम ग्रुप के द्वारा कोई भूखा ना रहे मुहिम के तहत राशन किट का वितरण किया जा रहा है. वंदे मातरम ग्रुप हल्द्वानी के अनेक क्षेत्रों में यह कार्य कर रहा है।

ग्रुप के संस्थापक शैलेंद्र सिंह दानू ने बताया ग्रुप के सभी सदस्य मिलकर सामग्री या राशि एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज का भी उन्हें पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है. शैलेंद्र ने बताया कि ग्रुप के सदस्य रोजाना अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की जानकारी जुटाते हैं और उन तक राशन पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण

इस मौके पर भावना आर्य, प्रदीप गौतम, अभिनव वार्ष्णेय , रविंद्र बिष्ट, वीरेंद्र जोशी, हेमंत शर्मा, पारस खनायत आदि ग्रुप के सदस्य इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  कैरम टूर्नामेंट में प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, बार अध्यक्ष बने रेफरी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page