कुलपति ने किया ऑनलाइन एफिलिएशन पोर्टल व ऑफिस ऑटोमेशन सिस्टम का शुभारंभ
संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- मंगलवार को कुलपति प्रो एन के जोशी द्वारा विश्वविद्यालय के नये ऑनलाइन एफिलिएशन पोर्टल एवं ऑफिस ऑटोमेशन सिस्टम को लांच किया गया। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय से सम्बद्ध संस्थान ऑनलाइन नये विषयों की मान्यता, नवीनीकरण अथवा नवीन सम्बद्धता हेतु आवेदन कर सकते हैं।
इस दौरान कुलपति प्रो एन के जोशी ने बताया कि आगामी सत्र (2021-22) से विश्वविद्यालय के पूरे कामकाज को पूरी तरह से डिजीटिलाईजेशन करने का निर्णय लिया है इस हेतु विश्वविद्यालय द्वारा अपने ई०आर०पी० सिस्टम को डवलप किया जा रहा है। वर्तमान में प्रवेश, परीक्षा प्रणाली, डिग्री, एफिलिएशन, स्टूडेंट फीडबैक आदि को पूर्णतः डिजीटलाईजेशन कर दिया गया है। धीरे-धीरे सभी परिसरों एवं विभागों की कार्यप्रणाली को डिजीटिलाईज्ड कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सत्र 21-22 से कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थी वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से देश के बड़े-बड़े तकनीकी विशेषज्ञों के लैक्चर को 24 घंटे में कभी भी सुन व देख सकेंगे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun