कुलपति प्रो एनके जोशी ने किया पुस्तक का विमोचन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल (nainilive.com) – रविवार को कुलपति प्रो एनके जोशी (Prof N.K. Joshi) द्वारा टेरिडोफीटीक फ्लोरा ऑफ नैनीताल डिस्ट्रिक्ट, वेस्टर्न हिमालया, इण्डिया पुस्तक का विमोचन किया गया।

पुस्तक में जनपद के टेरिडोफाइटा की 143 प्रजातियों तथा 10 सब प्रजातियों का वर्णन किया गया है। पुस्तक में विभिन्न प्रजातियों के रंगीन चित्र तथा उनके सोराइ्र्र एवं स्ट्रोबिलस के चित्र समाये हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

240 पृष्ठों की पुस्तक को डा गोकुल सिंह मरतोलिया, स्व प्रो यशपाल सिंह पांगती, प्रो ललित तिवारी (कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल), नवीन चन्द्र पाण्डे द्वारा सम्पादित किया गया है। पुस्तक को इंदु बुक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है तथा इसकी कीमत 2995 रूपया है। पुस्तक में जनपद के टेरिडोफाइटा प्रजातियों का वर्णन, उनका पारिस्थितिकी तंत्र तथा वितरण प्रस्तुत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि पुस्तक ज्ञान के भण्डार के साथ प्रकृति के विभिन्न अवयवों से भी अवगत कराती है जिससे हमें संरक्षण एवं सतत् विकास की प्रेरणा मिलती है। पुस्तक का आमुख पूर्व कुलपति द्वारा लिखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

विमोचन के अवसर पर कुलपति प्रो एनके जोशी, प्रो ललित तिवारी,डा सुचेतन शाह,डा विजय कुमार,डा सोेहेल जावेद,विधान चैधरी,पदम सिंह बिष्ट,गजेन्द्र प्रसाद,मदन बर्गली,दीपक कुमार मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page