पिथौरागढ़ विधानसभा में “विजय संकल्प यात्रा” का हुआ शुभारम्भ

Share this! (ख़बर साझा करें)

पिथौरागढ़ ( nainilive. com ) – पिथौरागढ़ विधानसभा में “विजय संकल्प यात्रा” में चंद चौराहे पर शहीद देवेंद्र सिंह चंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर “विजय संकल्प यात्रा” की शुरुवात की । इस यात्रा की शुरुआत के साथ ही पिथौरागढ़ में आयोजित जनसभा को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ,कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड अरविंद पांडेय ,कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ,सांसद अजय टम्टा और यात्रा संयोजक पुष्कर काला व प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने सम्बोधित किया ।

विजय संकल्प यात्रा ने जनसभा के पश्चात् लोहाघाट, चम्पावत विधानसभा को प्रस्थान किया । चम्पावत जिले के बॉर्डर पर जनपद चम्पावत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश से यात्रा का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page