मौसम अपडेट: निसर्ग तूफान टला नही, ये तो तूफानों की शुरुआत है
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )– मौसम को लेकर लेकर नैनी लाइव बेहद गंभीर है। जिसे मुद्दा बनाकर मौसम में स्थिरता लाने का एक तिनके जितना हमारा प्रयास है। आज भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट ने जो मंजर देखा, वो भविष्य में आने वाले तूफानों की आहट मात्र है। गनीमत रही कि निसर्ग बड़ी तबाही नही कर पाया, वरना चंद रोज पहले बंगाल में आये तूफान की तबाही की यादें अभी जेहन में जिंदा हैं। इन तबाहियों को जन्म देने वाला कोई और नही, हम सब इसके जिम्मेदार हैं। इसका मुख्य कारण कार्बन का बेतहाशा उत्सर्जन है, जो धरती के बुखार को दिनोंदिन बढ़ाते जा रही है। ऐसे हालात में मौसम के स्थिर रहने की सोच, खुद को धोखा देना है। दुनियाभर के मौसम वैज्ञानिक यही तो चेताते आ रहे हैं, लेकिन न कोई चेतने को तैयार है न सुनने को । ठंडा समुंदर तपने लगा है और थलीय स्थल का पारा पसीने से तरबतर कर रहा है। यही वजह है कि आये दिन तूफान जन्म लेने लगे हैं। भविष्य में इनकी रफ्तार बढती जाएगी। मौसम को लेकर हमारे पास करीब 300 साल से अधिक के आंकड़े हमारे पास है। करीब 100 सालों से इस पर शोध दुनियाभर के वैज्ञानिक एकजुट होकर करते आ रहे है। इतना ही नही दुनिया के सभी देश इसके समाधान को लेकर एकजुट होते रहे हैं, लेकिन समस्या है कि कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। इसके लिए भारत ही नही बल्कि सभी देशों को अलबत्ता पर्यावरण को बचाने के।लिए ठोस पहल करनी होगी। तभी मौसम में स्थिरता आ पाएगी। एरीज के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह कहते हैं कि धरती का वातावरण जिस तरह से दूषित हो रहा है, उसके परिणाम बाढ़ और तूफान के रूप में हमारे सामने आते रहेंगे। अभी समय है संभलने का। जिसमे सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। आपदा प्रबंधन को खड़ा कर देना और सैटेलाइट से मौसम का पूर्वानुमान लगा लेना,,, मौसम में सुधार तो नही ला सकते।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun