शराब की 9 दुकानों के आवंटन से 28 करोड़ 8 लाख का राजस्व हुवा प्राप्त

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com)- जिलाधिकारी बंसल ने लाटरी पद्वति से वर्ष 2020-21 हेतु जनपद की अवशेष 2 विदेशी तथा 7 देशी मदिरा की दुकानों का आवंटन किया। इन आवंटित की गई कुल 9 दुकानों से 28 करोड 8 लाख का राजस्व प्राप्त हुवा है।

सोमवार को तहसील सभागार मे आयोजित लाटरी द्वारा आवंटन कार्यक्रम में आवेदक भी मौजूद थे। विदेशी मदिरा की कुसुमखेडा लामाचैड रोड नम्बर-1 दुकान श्रीमती जानकी मेहरा मल्ली बमौरी को आवंटित हुई, विदेशी मदिरा की कुमुमखेडा लामाचैड रोड न0-2 दुकान देवेन्द्र मेहरा मल्ली बमौरी को आवंटित हुई। इसी प्रकार देशी मदिरा की लालकुआं न0-1 की दुकान लक्ष्मी दत्त जोशी निवासी आईटीआई, खैरना की दुकान चन्दन सिह बिष्ट निवासी हरिपुर नायक, बेतालघाट की दुकान चम्पादेवी निवासी मुक्तेश्वर धारी, बेतालघाट की दुकान पंकज कुमार झुनझुनवाला निवासी काठगोदाम को, शिवलालपुर चुंगी की दुकान केवलानन्द निवासी रामनगर को, पूनागढ क्षेत्र की दुकान पानसिह निवासी मुक्तेश्वर धारी को तथा करनपुर देशी मदिरा की दुकार नरेन्द्र सिह खोलिया निवासी हरिपुर रतनसिह हल्द्वानी को आंवटित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

आवंटन प्रक्रिया के दौरान आवेदक भी मौजूद थे। दुकानों का आवंटन के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश सिह टोलिया, संयुक्त आबकारी आयुक्त केके काण्डपाल,आबकारी निरीक्षक हरीश जोशी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page