स्वास्थ्य के साथ ,पर्यावरण बचाना है -विधायक श्रीमती सरिता आर्य

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नैनीताल के जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय बी० डी० पांडेय हॉस्पिटल नैनीताल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ , जिसमे नैनीताल विधायिका श्रीमती सरिता आर्या मुख्य अतिथि रही। इस अवसर पर उन्होंने कहा की स्वास्थय के साथ साथ हमे पर्यावरण को भी बचाना है। इससे पूर्व उन्होंने चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ एवं चिकित्सालय की समस्याओं को सुना व उसका समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चिकित्सालय के पीएमएस डॉ के एस धामी , मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भागीरथी जोशी, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ दुग्ताल , पर्यावरणविद प्रो अजय सिंह रावत , पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शान्ति मेहरा , मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट सहित चिकित्सालय के चिकित्सक ,नर्सिंग स्टाफ व विद्यार्थीजन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page