मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सहयोग से बीडी पांडे अस्प्ताल में मिलेगा पीने को शुद्ध पानी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सहयोग से अब राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे में भर्ती मरीजो व उनके तीमारदारों व अस्प्ताल स्टाफ को शुद्ध पीने का पानी मिलेगा।

गुरुवार को को मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सहयोग से अस्प्ताल परिसर में कॉमर्सियल आरओ स्थापित किया गया है। जिसका उद्धाटन नगर के प्रथम ब्यक्ति सचिन नेगी द्वारा किया गया। जिससे अब अस्प्ताल में लोगो को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

संस्थापक पुनीत टंडन ने कहा कि अस्प्ताल के पीएमएस डॉ केएस धामी के अनुरोध पर उनके द्वारा अस्प्ताल परिसर में मरीजो व उनके तीमारदारों व अस्प्ताल कर्मचारियों के लिए कॉमर्शियल आरओ स्थापित किया गया है। और उसकी देखरेख भी माँ नयना देवी नैनीताल ब्यापार मंडल करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

बता दे कि मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नए साल 2021 के स्वागत के लिए सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से पूरे बाजार को लाइटों व झालरों से सजाया गया था।जिससे शाम होते ही पूरे क्षेत्र का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को काफी लुभा रहा था। जिसके चलते काफी संख्या में पर्यटक मल्लीताल बाजार पहुँचे थे उनके द्वारा खूब खरीदारी भी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

इस दौरान विकास जयसवाल,मोंटू साह, जितेंद्र जेठी,अमरप्रीत सिंह, शैलेन्द्र साह,मयंक टंडन,पीएमएस डॉ केएस धामी,डॉ एमएस दुग्ताल, अनिरुद्ध गंगोला,मैट्रन शशिकला पांडे आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page