महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की करी मांग
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिसको सौंपी तहरीर में कैनाल रोड, काठगोदाम निवासी शांति भौंर्याल ने कहा है कि उसका पति गोविन्द सिंह भौर्याल आर्मी में तैनात है। आरोप है कि जब भी पति छुट्टी पर घर आता है अक्सर गाली गलौज करता रहता है। वह उस पर बेवजह शक भी करता है। बीती 3 अगस्त को भी पति ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला बोला। जिसमें वह बाल-बाल बच गई। महिला का कहना है कि पूर्व में महिला हेल्प लाइन में उसकी पति के साथ काउंसिलिंग हो चुकी है,लेकिन पति उसे बार-बार तलाक देने की धमकी देता रहता है। उसने पुलिस से पति पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun