हल्द्वानी जल संस्थान में कार्य बहिष्कार

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- हल्द्वानी में जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने जल संस्थान प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है शहर में जल संस्थान के विभिन्न नलकूपों पेयजल व्यवस्था शिविर व्यवस्था में लगे 190 संविदा कर्मचारियों ने 2 महीने से जल संस्थान द्वारा वेतन न दिए जाने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया।

संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि 1 साल पूर्व में हुए समझौते को भी जल संस्थान प्रशासन लागू नहीं कर रहा है लिहाजा कर्मचारी हड़ताल पर जाने पर मजबूर हैं। जल संस्थान के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पेयजल व्यवस्था में भी दिक्कत होनी शुरू हो गई है हालांकि अधिशासी अभियंता जल संस्थान का कहना है कि तत्कालीन के वेतन की व्यवस्था की जा रही है साथ ही अन्य मांगों पर भी वार्ता कर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता धनराशि रू० 39653619 के निपटाए 1083 मामले
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page