नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी, बारिश के आसार
देश में भादो की बारिश का कहर अगले तीन दिन
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- आगामी 24 घंटों में बारिश के आसार को देखते हुए मौसम विज्ञान ने नैनीताल समेत दो अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें इन जिलों में 30 मिमी से ज्यादा और भारी बारिश होने की संभावना बताई है। मौसम विभाग के अनुसार येलो अलर्ट के तहत लोगों को सचेत रहने के लिए अलर्ट किया जाता है। यह अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है। गुरुवार को मौसम विज्ञान द्वारा नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट किया है।
जिले में तीन दिन बारिश नहीं होने से लगातार गर्मी और उमस बढ़ गई है। इससे मैदानों समेत पहाड़ों में भी तापमान बढ़ने लगा है। गुरुवार को हल्द्वानी में सुबह से हल्के बादल छाए रहे। जबकि शाम के वक्त मौसम साफ रहा। इससे मैदानी इलाकों लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं बाजारों में खरीददारी करने पहुंचे लोग गर्मी से बचने के लिए छाता सहारा लेते दिखे। वहीं जिले के पर्वतीय इलाकों में सुबह से कोहरा छाया रहा, वहीं शाम तक अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। आने वाले दिनों में जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री और नैनीताल का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 16 डिग्री रिकार्ड हुआ। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज हुआ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल
Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान