उत्तराखंड में बदलेगा मौसम , आंधी तूफान के साथ बारिश का भी येलो अलर्ट

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ोतरी के चलते भीषण गर्मी का दौर जारी है इस गर्मी से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 23 मई देर शाम से 26 मई तक पूरे प्रदेश में हल्की बारिश तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और चारधाम इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 23 मई को राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 और 25 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि बिजली गिरने के साथ ही मैदानी इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना जताई है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है कि जब तेज हवाएं और आंधी चलेगी तो अपनी यात्रा स्थगित रखें क्योंकि पत्थरों के गिरने के साथ पेड़ों के गिरने की संभावना बनी हुई है। वही 30 मई से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और फिर से तेज गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page