अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नैनीताल स्थित प्रतिष्ठित लाॅगव्यू पब्लिक स्कूल में किया गया योगाभ्यास

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नैनीताल स्थित प्रतिष्ठित लाॅगव्यू पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक योग सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्रों तथा अध्यपाकों / अध्यापिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।इसी क्रम मे विभिन्न आसन छात्रों तथा अध्यापकों द्वारा किये गये तथा प्रत्येक आसन के फायदे विस्तार से समझाये गये।

Ad

इसके उपरान्त आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कक्षा पाँच से लेकर कक्षा दस तक के छात्रों ने द्वारा राजभवन से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक मानव श्रंखला का निर्माण किया तथा स्लोगन के माध्यम से योग के प्रति जनचेतना फैलाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर समस्त छात्र, अध्यापक/अध्यापिका, प्रधानाचार्य व समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page