नैनीताल के युवा संगीतकारों ने बनाया माॅं नन्दा को समर्पित भजन “जय देवी जय नंदे”

नैनीताल के युवा संगीतकारों ने बनाया माॅं नन्दा को समर्पित भजन "जय देवी जय नंदे"

नैनीताल के युवा संगीतकारों ने बनाया माॅं नन्दा को समर्पित भजन "जय देवी जय नंदे"

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के KJS Music/Record’s ने माॅं नन्दा को समर्पित एक विडियो आज दिनांक 23.8.2020 को नगर के पालिका अध्यक्ष श्री सचिन नेगी जी के हाथो समर्पित किया। KJS music के तीनों युवा कलाकारों करन बिष्ट, शरद जॉन, और श्रेयश कुमार ( भानू) ने बताया कि स्व.ब्रजेन्द्र लाल साह जी की अमर कृति इस भजन में पूजा आर्या तथा मोनिका आर्या ने स्वर दिया है। संगीत संयोजन एवं रिकार्डिंग KJS studio Tallital में किया गया है। भजन में विडियो ग्राफी आशीष राणा तथा पाश् र्व(पार्श्व) स्वर हेमंत बिष्ट जी के द्वारा दिया गया है।

विडियो में उत्तराखंड तथा अन्य राज्यों के कलाकारों से मां नन्दा देवी से सम्बंधित चित्रों को मंगवाया गया और विडियो में सुंदर रूप से दर्शाया गया है। भजन को स्व.ब्रजेन्द्र लाल साह जी तथा स्व. वाचस्पति ड्य़ूडी जी को समर्पित किया गया है।नगरपालिका अध्यक्ष श्री सचिन नेगी जी ने इन कलाकारों के कार्यों की सराहना की। और साथ ही यह संदेश दिया कि अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक युवा को आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कमिश्नर Deepak Rawat के निरीक्षण में मॉल रोड पर होटल में मिला अनुमति का उल्लंघन , होटल किया सीज
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page