नैनीताल में यूथ कांग्रेस ने दिखाए मुख्यमंत्री को काले झंडे, कई कार्यकर्त्ता हुए गिरफ्तार

नैनीताल में यूथ कांग्रेस ने दिखाए मुख्यमंत्री को काले झंडे, कई कार्यकर्त्ता हुए गिरफ्तार

नैनीताल में यूथ कांग्रेस ने दिखाए मुख्यमंत्री को काले झंडे, कई कार्यकर्त्ता हुए गिरफ्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नैनीताल पवन जाटव के नेतृव में सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नैनीताल आगमन पर उनका काले झंडे दिखाकर घेराव किया गया. प्रदेश में स्वास्थय सेवाओं के बुरे हालातों को लेकर यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। हालांकि पुलिस ने तुरंत सभी को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में ले गए.


यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पवन जाटव ने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आयी है तब से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है और सड़कों की हालत बहुत ज्यादा बुरी है और साथ मे उन्होंने कहा कि आज प्रदेश युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा


इन मुद्दो को लेकर आज पवन जाटव ने अपने युवा साथियों को लेकर मुख्यमंत्री का घेराव किया उन्होंने कहा कि इस प्रदेश का युवा 2022 में ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेगा। इस मौके पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शादाब ,सुमित ,डेन्नी ,आकाश ,कुश,सौरभ,विक्की ,अफ़सर,शाहिद,एवं दर्जनो कार्यकर्ता साथ रहे.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page