झील की साफ-सफाई को लेकर युवा तत्पर, किया झील में आये कूड़े-करकट प्लास्टिक का निस्तारण
झील की साफ-सफाई को लेकर युवा तत्पर, किया झील में आये कूड़े-करकट प्लास्टिक का निस्तारण
दीप्ति बोरा , नैनीताल ( nainilive.com ) – भीमताल के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी के नेत्तव में स्थानीय युवाओं ने पार्किंग दीन दयाल पार्क के समीप और भीमताल झील किनारे आये कूड़ा-करकट ,प्लास्टिक, बोतले एवं तमाम गंदगी को एकत्र कर कट्टों में भरकर निस्तारण किया, साथ ही पार्क में बने समर हाउस कि सफाई की।

यह भी पढ़ें : किराये पर ली बाइक उड़ा कर ले गए पर्यटक, बाइक दिल्ली में मिली
टीम के प्रत्येक सदस्य ने बारी-बारी से पार्क समीप झील के किनारे घण्टे भर साफ-सफाई का कार्य किया , सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने सिंचाई विभाग, जिला झील विकास प्राधिकरण, नगर पंचायत एवं जिला प्रशासन से झील में आ रहे सभी नालों, झील पर चारों तरफ फैली गन्दगी एवं झील किनारे बने प्रतिशालयों की उचित साफ-सफाई तथा कूड़े-करकट, प्लास्टिक एवं गंदगी को उचित तरीके से निस्तारण एवं निर्देश बोर्ड सहित रोक-थाम की मांग की है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, धर्मेन्द्र पाण्डेय, नवल आर्या, पंकज पडियार, अनवर उल्ला खान, हर्षित रौतेला, पवन उप्रेती आदि थे।

यह भी पढ़ें : नैनीताल जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों का किया चालान
यह भी पढ़ें : नैनीताल में आज 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश