यु.ओ.यू. हल्द्वानी के पर्यावरण विज्ञान के शिक्षार्थियों ने किया उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान नैनीताल एवं वन अनुसन्धान केंद्र पौधशाला गांजा ज्योलिकोट का भ्रमण

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी, के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग, में चल रही एम.एससी.पर्यावरण विज्ञान विषय की सात दिवसीय कार्यशाला के दौरान आज दिनांक 22.08.2025 को शिक्षार्थियों के लिए उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान नैनीताल एवं वन अनुसन्धान केंद्र पौधशाला ज्योलिकोट क्षेत्रों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के भौमिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रो० पी० डी० पन्त ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण प्रयोगात्मक कार्यशाला का अभिन्न हिस्सा है। विभाग के समन्वयक डॉ. एच.सी. जोशी ने बताया कि इस प्रायोगिक कार्यशाला में लगभग 22 शिक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि शिक्षार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण की उनके व्यवहारिक ज्ञान वर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है और इस भ्रमण के द्वारा उन्हें पर्यावरण विज्ञान में विभिन्न अनुप्रयोगों को समझने में सहायता मिलेगी।

इस भ्रमण में शिक्षार्थियों के साथ विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. बीना तिवारी फुलारा एवं डॉ. नेहा तिवारी मौजूद रहे। डॉ. बीना फुलारा ने बताया की इस भ्रमण के दौरान शिक्षार्थियों को एक्स-सीटू कंजर्वेशन एवं जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्राणी उद्यान के उप निदेशक सुश्री स्वाति ने सभी का स्वागत करते हुए उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राणी उद्यान के फार्मासिस्ट श्री विक्रम सिंह द्वारा प्राणी उद्यान का भ्रमण कराते हुए वन्य जीवों की प्रजातियों के संरक्षण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान आनंद लाल जी का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

भ्रमण के द्वितीय चरण में शिक्षार्थियों ने वन अनुसन्धान केंद्र पौधशाला, गांजा ज्योलिकोट का भ्रमण किया गया। इस दौरान केंद्र के वन आरक्षी श्री परवेज़ दाउदी, कमला जोशी एवं अनुसन्धान सहायक योगेश त्रिपाठी द्वारा सभी का स्वागत करते हुए केंद्र में स्थापित ऑर्किड नर्सरी, वर्मीकम्पोस्ट तकनीक, विभिन्न औषधीय पौधों के संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। भ्रमण के अन्त में‌ डॉ. नेहा तिवारी द्वारा विश्वविद्यालय‌ की ओर से सभी को विशेष रूप से संस्थान के निदेशक को धन्यवाद ज्ञापित किया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page