उत्तर प्रदेश की नैनी जेल में कश्मीरी राजनैतिक कैदी की मौत
प्रयागराज ( nainilive.com)- उत्तर प्रदेश की नैनी जेल में कश्मीर के एक राजनीतिक कैदी की मौत हो गई है. अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की शनिवार को जेल में मौत हो गई. जम्मू एवं कश्मीर के प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के सदस्य गुलाम मोहम्मद भट पर जुलाई में जन सुरक्षा कानून (पीएसए) अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था.
साठ साल से ज्यादा आयु के भट के पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, उन्हें शुक्रवार शाम बताया गया कि भट की तबीयत ठीक नहीं है. भट के बेटे हनीफ मोहम्मद ने कहा, शनिवार सुबह, मुझे उत्तर प्रदेश भेजा गया. शाम को मेरे नैनी जेल पहुंचने पर मुझे बताया गया कि मेरे पिता की मौत हो गई.”
हनीफ को उनके पिता का शव ले जाने की अनुमति दे दी गई और रविवार शाम हंदवाड़ा के कुलनगाम गांव में भट का अंतिम संस्कार किया गया. हनीफ ने कहा कि उन्हें कुछ दिनों पहले बताया गया था कि उनके पिता की तबियत ठीक नहीं है.
उन्होंने कहा, मैंने पुलिस से उन्हें वापस ले जाने के लिए कहा और बताया कि परिवार वहां उनकी बेहतर देखभाल करेगा, लेकिन हमारी किसी ने नहीं सुनी. हमें मौत का कारण नहीं पता. जेल के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लिवर में परेशानी थी.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित