दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )-दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी जो की रात्रि में हल्द्वानी से नैनीताल के लिए निकली थी। वह काठगोदाम जंक्शन से एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर टैक्सी कार में सवार हुई, लेकिन रास्ते में आरूखान के पास टैक्सी चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की और उसका सामान लेकर फरार हो गया। युवती किसी तरह जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही।

आज सुबह, युवती आरूखान से बल्दियाखान तक पैदल पहुंची, जहां ग्रामीण श्रीमती चम्पा देवी की सूचना एवं ग्राम प्रधान डा॰ बबीता मनराल जी की मदद से पुलिस को सूचित किया गया एवं घटना स्थल पर पुलिस सब इंस्पेक्टर बबीता और अन्य पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान की उपस्थिति में युवती को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया है एवं युवती के परिजनों को सूचित के दिया गया है एवं आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page