नोटबंदी के दौरान तीन सौ करोड़ की हेराफेरी करने के आरोपी ने पत्नी-बच्चे सहित खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत
मथुरा ( nainilive.com )- नोटबंदी के दौरान तीन सौ करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोपी ने एक्सप्रेस-वे के निकट पत्नी, बच्चे और खुद को गोली मार ली. इस घटना में एक बच्चा घायल भी हुआ है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है.
यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के पास झज्जर अंडरपास में बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल (40) पुत्र दिनेश चंद अग्रवाल, पत्नी नेहा (36), बेटी धन्या (6) निवासी गऊघाट का शव कार में खून से लथपथ मिला, वहीं कारोबारी का बेटा 10 साल का शौर्य घायल मिला. कारोबारी, पत्नी और बेटी को गोली लगी हुई थी. सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायल को नयति में भर्ती कराया. एसपी सिटी अशोक मीणा इस मामले को आत्महत्या बता रहे हैं. पुलिस का मानना है कि लाइसेंसी पिस्टल से कारोबारी ने पत्नी और बच्चों को मारकर सुसाइड किया है. बुलियन कारोबारी शहर के गऊघाट के निवासी हैं.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित