एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में फिर केजरीवाल सरकार

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली (nainilive.com) –  दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में आखरी का दिन बचा हुआ है. चुनाव में जीत के लिए तमाम राजनितिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वही मतदान के पहले आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए राहत की ख़बर लाई है. एक टेलीविज़न चैनल द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल सरकार बन रही है.

न्यूज़ 24 -आइसोमोस ने एक ओपीनियन पोल किया है जिसके अनुसार दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ रहे है. मतदान से तीन दिन पहले किए गए पोल के अनुसार दिल्ली की 70 सीटो वाले विधानसभा में आम आदमी पार्टी को 48-53 सीट मिलते दिखाई दे रही है. वही भाजपा को 15-20 सीट मिलती दिखाई मिल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

वही कांग्रेस को 0-2 मिल रहे है. ओपीनियन पोल के अनुसार दिल्ली की जनता एक बार फिर केजरीवाल के पक्ष में जाती दिखाई दे रही है. वही पिछले 21 साल से सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही भाजपा को झटका लगते हुए दिखाई देरहा है. पोल के अनुसार पिछली बार की तुलना में इसबार सीट बढ़ रही है लेकिन बहुमत से काफी दूर है.

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त

वही कांग्रेस को पोल के अनुसार इस बार भी पुरानी वाली स्तिथि में ही दिखाई दे रही है. इस चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी आप और भाजपा में मुख्य मुकाबला दिखाई देरहा है. गौरतलब है कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में आठ फरवरी को मतदान होने वाला है,

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

वही 11 फरवरी को चुनाव में नतीजे आएगे. पिछले लोकसभा चुनाव में जहा आप प्रचंड बहुमत मिला था. विधानसभा की 70 सीट मेसे 67 सीटो पर जीत मिली थी, वही भाजपा को तीन सीटो सिमट गई थी. कांग्रेस का तो खाता तक नही खुला था.

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page