कुमाऊँ विश्वविद्यालय में 13 से 15 मई तक प्लेसमेंट ड्राइव का हो रहा आयोजन , उठायें फायदा

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊँ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग तथा कुलपति प्रो. कर्नल दीवान एस रावत की सक्रिय पहल पर 13, 14 एवं 15 मई 2026 को हरमिटेज परिसर में वृहद प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है। इस दौरान देश की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि विश्वविद्यालय पहुँचकर विद्यार्थियों के लिए रोजगार अवसर उपलब्ध कराएंगे।

13 एवं 14 मई को प्रातः 10 बजे से वोडा कैमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तकनीकी पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान में विशेष रूप से रसायन विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विषय के विद्यार्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा, जबकि विज्ञान संकाय के अन्य इच्छुक विद्यार्थी भी इसमें सहभागिता कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त 14 एवं 15 मई को दोपहर 1 बजे से सभी स्नातक एवं डिप्लोमा धारक विद्यार्थियों के लिए सामान्य प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी। इस दौरान टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एमआरएफ, निडेक, एटीएल बैटरीज, इल्जिन इलेक्ट्रॉनिक्स सहित जापान में रोजगार अवसर उपलब्ध कराने वाली कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी। विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क अथवा रियायती आवास एवं भोजन सुविधा भी प्रदान की जाने का भी प्रावधान रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani : विश्व संवाद केन्द्र प्रचार विभाग द्वारा 'नारद जयंती एवं पत्रकारिता दिवस समारोह' का हुआ भव्य आयोजन

कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा इस प्रकार के प्लेसमेंट अभियान विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्लेसमेंट सेल निदेशक प्रो दिव्या यू जोशी ने सभी स्नातकोत्तर एवं पीएचडी विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page