गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाये जाने पर हेम आर्य ने भाजपा पर साधा निशाना

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल/भवाली ( nainilive.com)- गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाये जाने की घोषणा के बाद से जहाँ भापजा इसको बड़ी उपलब्धि मान रही है वही विपक्ष इसका कड़ा विरोध कर रहा है कांग्रेस ने तो दावा भी कर दिया है कि 2022 में उनकी सरकार बनते ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चंद आर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार ने छोटे से राज्य में दो-दो राजधानियां बना कर जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा राज्य निर्माण के लिए असंख्य लोगों ने संघर्ष किया, सब चाहते थे कि गैरसैंण ही स्थायी राजधानी बने, कांग्रेस ने इस दिशा में काम भी शुरू किये थे, विधानसभा भवन का निर्माण किया, टेंट में विधानसभा सत्र चलाये और मौजूदा त्रिवेंद्र सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर शहीदों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना यह उत्तराखंड के शहीदों व राज्य आंदोलनकारियों के साथ धोखा है, यदि वास्तव में भाजपा गैरसैंण पर गंभीर होती तो उसकी चिंता बजट में भी दिखाई देती। सरकार ने एक फूटी कौड़ी भी गैरसैंण के लिए नही रखी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में मिलेगी NCC में C प्रमाण पत्र प्राप्त कैडेट्स को SSB की कोचिंग
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page