चिन्मयानंद मामले में पीड़ित छात्रा को हाईकोर्ट से नहीं मिल पाई जमानत
प्रयागराज ( nainilive.com)- शाहजहांपुर में स्वामी चिन्मयानंद पर एलएलएम की छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई. इसमें पीड़ित छात्रा को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीड़ित छात्रा की जमानत अर्जी पर सुनवाई टाल दी. प्रॉपर कोर्ट में मुकदमा न लगने से हाईकोर्ट ने सुनवाई नहीं की. पीड़िता की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार ने अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया है.
2 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी. जस्टिस अशोक कुमार की एकल पीठ में अब होगी सुनवाई. यौन उत्पीड़न की पीड़ित छात्रा पर आरोप है कि उसने स्वामी चिन्मयानंद से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच कर रही है एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. स्वामी चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर 16 नवंबर को कोर्ट फैसला सुरक्षित कर चुकी है.
लॉ छात्रा से यौन शोषण के मामले में जेल में बंद पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ उनकी शिष्या ने रेप का आरोप लगाया है. 7 साल पुराने इस मामले में कोर्ट 13 दिसंबर को सुनवाई करेगी. बता दें इस समय स्वामी चिन्मयानंद लॉ छात्रा के साथ यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद हैं. आरोप है कि चिन्मयानंद द्वारा अपनी एक शिष्या के साथ यौन शोषण किया था.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित